
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित फिट इंडिया क्विज में मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल के छात्रों की टीम ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है.
इस टीम में एमएनपीएस के श्रेयश पॉल और वैष्णवी शामिल थे. वे अब इस सप्ताह के अंत तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे. उनकी सफलता के लिए एमएनपीएस की प्रिंसिपल अशु तिवारी ने टीचर मोली और बिंदु आहूजा की मेहनत की सराहना की है.
प्रिंसिपल ने कहा कि दोनों शिक्षिकाओं ने श्रेयश व वैष्णवी को भरपूर समर्थन और प्रेरणा दी है. गौरतलब हो कि हजारीबाग के पी एन दास को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था.
Advertisement
<

