
उदित वाणी, जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के स्नातक भूगोल विभाग की ओर से विभागीय व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान का विषय था-प्लेट टेक्टोनिक्स और मास वाइस्टिंग.
व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य अशोक कुमार झा ने कहा कि प्लेट टेक्टोनिक्स और मास वाइस्टिंग भूगोल की एक रोचक विषयों में से एक है. उन्होंने कहा कि भूगोल का अध्ययन में हम पृथ्वी को समझने का प्रयास करते हैं. चर्चा के क्रम में उन्होंने कहा कि प्लेट टेक्टोनिक्स के आधार पर भूंकप, ज्वालामुखी एवं पर्वत निर्माण की प्रक्रिया की व्याख्या की जा सकती है.
मुख्य वक्ता प्रो. मनीषा बिरुआ (सहायक प्राध्यापक, महिला कॉलेज, चाईबासा) ने प्लेट विवर्तनिकी के कारण, प्रक्रिया व स्थलाकृतिक निर्माण प्रक्रियाओं उसके प्रभाव की विशद व्याख्या प्रस्तुत किया.
द्वितीय मुख्य वक्ता डॉ. संतोष कुमार (सहायक प्राध्यापक, एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय, जमशेदपुर) ने बृहत् संचलन भूस्खलन शीर्षक पर व्याख्यान देते हुए इसके कारण, प्रक्रिया व प्रभाव के बारे में बताया. व्याख्यान शृंकला की संयोजक एवं भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष ऋतु ने स्वागत भाषण एवं मंच का संचालन किया.
इस मौके पर जया कक्षप, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. प्रशांत, मोहन साहू, प्रमिला किस्कू तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

