
उदित वाणी, जमशेदपुर: एसडी पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की सचिव गीता शंकर थीं. कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने मिलकर किया.
इसमें स्कूल के बच्चों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. समर कैंप में प्री प्राइमरी के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. समर कैंप में इंडोर गेम, क्राफ्ट वर्क, चित्रकला और फूड विदाउट फायर का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं ने संगीत और नृत्य का आनंद लिया.
Advertisement
<

