
उदित वाणी, जमशेदपुर: लोयोला स्कूल टेल्को में समर कैंप का आयोजन किया गया. इसमें अलग-अलग ग्रुप में बच्चों का बांटा गया. यूकेजी से छठी तक के बच्चे शामिल हुएं.
बच्चों ने बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, डांस, म्यूजिक, आर्ट, योगा और बैंड जैसे कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया. समर कैंप में 400 बच्चों ने हिस्सा लिया. कैंप का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है.
कैंप दस दिनों के लिए आयोजित किया गया है. मंगलवार को बास्केटबॉल, फुटबॉल और वॉलीबॉल का मैच खेला गया. वहीं, डांस, म्यूजिक और योगा के छात्र-छात्राओं ने सुंदर प्रर्दशन किया. इसमें शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही.
बुधवार को बच्चों को म्यूजिक प्रोग्राम व रिफ्रेशमेंट का आयोजन किया जाएगा. कैंप को सफल बनाने में फादर जेरी (प्रशासक), प्राचार्या चरणजीत ओसन समेत स्कूल के शिक्षकवृंद में सुप्रिया, निजाम, कार्तिक, सौरभ, जगकिशोर, रीचा, बुद्धन, व नीतू सक्रिय रहे.


