
उदित वाणी, कांड्रा: गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में शनिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया. इस मौके पर केजी ग्रुप के बच्चों ने अपनी माताओं को तिलक लगाकर और गुलाब प्रदान कर स्वागत किया.
इस मौके पर उपस्थित माताओं द्वारा अपने बच्चों के साथ ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुति की गई. इस मौके पर सभी माताओं को बेस्ट मॉम का बेच पहनाकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निशा गुप्ता ने किया. इस मौके पर विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन, रिंकू राय, सचिब शिप्रा पाल, प्रशासक रीमा बैनर्जी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व काफी संख्या में माताएं उपस्थित थी.
Advertisement
<

