
उदित वाणी, कांड्रा: शुक्रवार की शाम सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा मुख्य सड़क पर स्थित श्वेता स्टोर में अपराधियों द्वारा तीन गोलियां चलाई गई, जिससे एक ग्राहक के पैर में गोली लगी गई है.
बताया जा रहा है कि ग्राहक का नाम निमाई मंडल है. वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत ही निमाई मंडल को जमशेदपुर मुख्य अस्पताल में भिजवाया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह एवं कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
Advertisement
<

