
# 12वीं बायो साइंस सागरिका आचार्या 97.6 अंकों के साथ जमशेदपुर टॉपर
# कॉमर्स में संत मेरीज की श्री कुमारी 96.6 प्रतिशत अंक के साथ बनी सिटी टॉपर
# आर्ट्स में डीएवी की छात्रा शिवांगी मिश्रा ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ जमशेदपुर टॉपर
उदित वाणी, जमशेदपुर: स्कूली शिक्षा के लिए जमशेदपुर का नाम पूरे देश में है. एक बार फिर इसे शहर के विद्यार्थियों ने साबित कर दिखाया है. शहर के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं में शानदार प्रदर्शन किया है. यहां तक कि 10वीं में 99 प्रतिशत अंक तक अर्जित कर सबको चकित कर दिया है.
सीबीएसई के 10वीं के परिणाम में डीएवी बिष्टूपुर की त्विशा मुखर्जी 99 प्रतिशत अंक अर्जित कर जमशेदपुर टॉपर बनी हैं. वहीं 12वीं की बात करें तो प्योर साइंस में डीएवी बिष्टूपुर के छात्र शिवेन शर्मा और बायो साइंस में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को की छात्रा सागरिका आचार्या जमशेदपुर टॉपर बनी हैं.
दोनों को 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं कॉमर्स में भी जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6 प्रतिशत तक का उच्चतम अंक अर्जित किया है. यह अंक संत मेरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टूपुर की छात्रा श्री कुमारी को प्राप्त हुआ है.
इस अंक के साथ श्री कुमारी कॉमर्स की जमशेदपुर टॉपर बनी हैं. ह्यूमैनिटीज यानी आर्ट्स की बात करें डीएवी बिष्टूपुर का ही इसमें भी जलवा रहा. डीएवी की छात्रा शिवांगी मिश्रा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आर्ट्स का सिटी टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है.
जमशेदपुर में 10वीं में त्विशा सिटी टॉपर बनी है तो दो विद्यार्थी सेकेंड टॉपर बने हैं.
इनमें डीएवी के आर्यन मिश्रा व ध्रुव प्रकाश 98.6 प्रतिशत अंक के साथ शहर में दूसरे स्थान पर हैं. इसी तरह 98 प्रतिशत अंक के साथ डीएवी के ऋषभ कुमार तीसरे स्थान पर हैं. 10वीं में टॉप फाइव में सिर्फ डीएवी बिष्टूपुर के विद्यार्थियों का ही कब्जा है.
12वीं के साइंस के सेकेंड टॉपर काशीडीह हाई स्कूल के शिवम सिंह बने हैं. शिवम को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं थर्ड सिटी टॉपर डीएवी बिष्टूपुर की रिया मेंजेंस 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ थर्ड टॉपर बनी है. जबकि कॉमर्स में संत मेरीज की श्री कुमारी टॉपर है तो संत मेरीज की ही शिवांगी भल्ला 96 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड टॉपर बनी हैं जबकि जेपीएस के अनुभव पाठक 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ कॉमर्स के थर्ड सिटी टॉपर बने हैं.
ह्यूमैनिटीज (आर्ट्स) में डीएवी की शिवांगी मिश्रा 97.6 टॉपर हैं तो डीएवी की ही अपर्णा 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड सिटी टॉपर हैं. वहीं चिन्मया विद्यालय की आदिती राय 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ आट्सर् की थर्ड सिटी टॉपर बनी हैं.
10वीं के टॉप-10
1. त्विशा मुखर्जी : 99 डीएवी बिष्टूपुर
2. आर्यन मिश्रा : 98.6 : डीएवी बिष्टूपुर
2. ध्रुव प्रकाश : 98.6 : डीएवी बिष्टूपुर
3. ऋषभ कुमार : 98 : डीएवी बिष्टूपुर
4. श्रेया पांडेय : 97.6 : डीएवी बिष्टूपुर
5. अन्नापुर्ण ठाकुर : 97.4 : डीएवी बिष्टूपुर
6. सौमिक गोराई : 97.2 : डीएवी बिष्टूपुर
7. आयुष कुमार : 97 : डीएवी बिष्टूपुर
8. प्रियांशु रॉय : 96.8 : डीएवी बिष्टूपुर
8. तेजस्वी सिंह : 96.8 : डीएवी बिष्टूपुर
8. तनिशा मंडल : 96.8 : डीएवी बिष्टूपुर
8. सुष्मिता दास : 96.8 जुस्को स्कूल साउथपार्क
8. धैर्य कुमार : 96.8 : जुस्को स्कूल साउथपार्क
8. आयुष रंजन : 96.8 : एआईडब्ल्यूसी एकेडमी
9. सौम्या कुमारी : 96.6 : डीएवी बिष्टूपुर
9. लक्ष्य रामनाथ : 96.6 : डीएवी बिष्टूपुर
9. दिव्याश्री : 96.6 : डीएवी बिष्टूपुर
9. स्वाति कुमारी : 96.6 : डीएवी बिष्टूपुर
9. उत्कर्ष पांडेय : 96.6 : डीएवी बिष्टूपुर
9. तेगवीर सिंह : 96.6 : जुस्को स्कूल साउथपार्क
9. तनु प्रिया : 96.6 : एसडीएसएम सिदगोड़ा
10. रश्मि चौधरी : 96.4 चिन्मया विद्यालय टेल्को
10. मुदित राज : 96.4 : एसडीएसएम सिदगोड़ा
10. आयुषी शर्मा : 96.4 : शिक्षा निकेतन
10. अयमन एजाज : 96.4 : डीएवी बिष्टूपुर
10. सात्विक शिवेन : 96.4 : डीएवी बिष्टूपुर
10 . शुभाश्री भद्रा : 96.4 : डीएवी बिष्टूपुर
12वीं : प्योर साइंस
1. शिवेन शर्मा : 97.6 : डीएवी बिष्टूपुर
1. सागरिका आचार्या : 97.6 : चिन्मया विद्यालय टेल्को
2. शिवम सिंह : 97 : काशीडीह हाई स्कूल
3. रिया मेंजेस : 96.6 : डीएवी बिष्टूपुर
4. सुमसित कुमार : 96.4 : डीएवी बिष्टूपुर
5. निशित दास : 95.6 : चिन्मया विद्यालय
6. प्रिया शर्मा : 95.4 : चिन्मया विद्यालय
6. सार्थक सचदेव : 95.4 : चिन्मया विद्यालय
6.चंद्रिमा बोस : 95.4 : चिन्मया विद्यालय टेल्को
6. मुकुंद गुप्ता : 95.4 : जुस्को स्कूल साउथपार्क
7. मनीष कुमार : 94.8 : चिन्मया विद्यालय
7. आशीष झा : 94.8 : चिन्मया विद्यालय
8. ए अनंतकृष्णन : 94.6 चिन्मया विद्यालय
8. मयंक राज : 94.6 : संत मेरीज
9. स्नेहा शर्मा : 93.4 : जुस्को स्कूल साउथपार्क
10. आयुष्मान कुमार शर्मा : 93 : जुस्को स्कूल साउथपार्क
12वीं : कॉमर्स टॉपर
1. श्री कुमारी : 96.6 : संत मेरीज इंग्लिश स्कूल
2. शिवांगी भल्ला : 96 : संत मेरीज इंग्लिश स्कूल
3. अनुभव पाठक : 95.4 : जेपीएस बारीडीह
4. स्नेहा गुप्ता : 94 : आरएमएस खुंटा़डीह
5. सौम्या शर्मा : 93.8 : संत मेरीज इंग्लिशस्कूल
6. गुरप्रीत कौर : 93 : काशीडीह हाई स्कूल
6. अंकिता पांडेय : 93 : विवेक विद्यालय
7. सोनू चंद्र जैन : 92.8 : बाल्डविन फार्म एरिया
8. यशराज लोधी : 92.6 : जेपीएस बारीडीह
9. आयुष कुमार शर्मा : 92.4 : डीएवी बिष्टूपुर
10. आकांक्षा भौमिक : 91.2 : जेपीएस बारीडीह
12वीं. आर्ट्स
1. शिवांगी मिश्रा : 97.6 : डीएवी बिष्टूपुर
2. अपर्णा : 96.4 : डीएवी बिष्टूपुर
3. आदिती राय : 96.2 : चिन्मया विद्यालय टेल्को
4. टियाशा मंडल : 96 : चिन्मया विद्यालय टेल्को
5. अपूर्वा झा : 95.2 : डीएवी बिष्टूपुर
6. अमृता राज : 94.2 : बाल्डविन
7. श्वेता कुमारी : 94 : विवेक विद्यालय
8. सुजोय सिंह : 93 : चिन्मया विद्यालय
9. कशिश वर्मा : 91.2 बाल्डविन
10, स्तुति कुमारी 90.2 : एसडीएसएम

