
उदित वाणी, जमशेदपुर: नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के लीग मैचों का मुकाबला गुरुवार को खत्म हो गया. शुक्रवार 12 मई को इसके सेमीफाइनल मुकाबले होंगे.
पहला सेमीफाइनल सुबह 6 बजे से नवल टाटा हॉकी एकेडमी और गुमला के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच सुबह सवा सात बजे रांची और सिमडेगा के बीच होगा. जूनियर ग्रुप के पूल ए और पूल बी के लीग मैचों के बाद पूल ए में 9 अंकों के साथ नवल टाटा हॉकी एकेडमी की टीम पहले स्थान पर रही.
6 अंकों के साथ सिम़डेगा की टीम दूसरे, 3 अंकों के साथ खूंटी की टीम तीसरे और शून्य अंक के साथ पश्चिमी सिंहभूम की टीम चौथे स्थान पर रही. इस तरह पूल बी में 9 अंकों के साथ रांची की टीम पहले और 6 अंकों के साथ गुमला की टीम दूसरे स्थान पर रही.
3 अंकों के साथ हजारीबाग की टीम तीसरे और शून्य अंक के साथ पूर्वी सिंहभूम की टीम चौथे स्थान पर रही.

