
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम 2023-24 के लिए जिले के प्रत्येक विद्यालयों को पांच-पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने का निर्देश दिया गया है.
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया ने सभी स्कूलों को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किया है. इसके अनुसार प्रत्येक विद्यालय को छठी से 10वीं कक्षा में पढ़ रहे बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराना है. उनकी उम्र 10 से 15 तक ही होनी चाहिए. बताया गया है कि नवाचारी सोच के साथ प्रतियोगिता में मॉडल प्रस्तुत किया जाना है.
मॉडल किसी ऐसे विषय अथवा टॉपिक पर आधारित हो, जो अर्थपूर्ण हो. उसे ऑडियो व वीडियो के माध्यम से तथा सिनॉप्सिस के साथ अपलोड किया जाना है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक विद्यालय को पंजीयन कराना अनिवार्य है.

