
उदित वाणी, जमशेदपुर: गुलमोहर प्राइमरी स्कूल में शनिवार को ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, इस समारोह में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके सफल प्रयास के लिए सम्मानित किया गया.
इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रकाश सिन्हा (जेनरल मैनेजर, हीट ट्रीटमेंट,टाटा मोटर्स) थे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत सुमधुर संगीत के साथ की गई,जिसकी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की. इसके पश्चात विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. पहले कक्षा छठीं और सातवीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
इसके बाद नृत्य क्लब के छात्राओं द्वारा एक अद्भुत नृत्य की प्रस्तुति दी गई,जिसने सबके हृदय को मोह लिया, कक्षा आठवीं और नौंवीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
विद्यार्थियों द्वारा गीत ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी एवं जीना इसी का नाम है’ पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई,जिसने संध्या को और भी ज्यादा खास बना दिया. अंत में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विभिन्न स्पर्धाओं के लिए सम्मानित किए गए विद्यार्थियों को उनके प्रयास के लिए मुख्य अतिथि ने बधाई दी और बच्चों को कुछ मूल्यवान उपदेश भी दिए.
उन्होंने विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन के हरेक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक शिक्षा पर भी बल देने को कहा.
स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रीति सिन्हा तथा उप प्राचार्या श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव के तत्वावधान में वैशाली दासगुप्ता एवं गार्गी मुखर्जी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान दिया.


