उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत रविवार रात इस्लाम नगर में चार अपराधियों नें जाहिद हुसैन पर फायरिंग कर दी थी. गोली जाहिद के बांए पैर में लगकर पार हो गई थी. इधर घटना के बाद देर रात तीन आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वाले आरोपियों में अरमान, राज और शदाब शामिल है जबकि मुख्य आरोपी माजिद अब तक फरार चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त हथियार और स्कूटी भी बरामद कर ली है. घायल जाहिद की स्थिति भी बेहतर बताई जा रही है. टीएमएच में डॉक्टर उसके ऑपरेशन की तैयारी कर रहे है. तीन दिनों पूर्व जाहिद के साथ माजिद का विवाद हुआ था. माजिद ने जाहिद से ब्राउन शूगर के लिए रुपयों की मांग की थी जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई थी. मामला थाने पहुंचा था जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. बीती रात जाहिद नदी किनारे बैठा था तभी स्कूटी पर सवार होकर माजिद, राजू, अरमान और शदाब पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. सभी ने मारपीट करते हुए उसे जमीन पर लिटा दिया. इस बीच माजिद ने पिस्टल तान दी. जैसे ही माजिद फायर करने वाला था उसी दौरान जाहिद ने अपने हाथ से माजिद को झटका दे दिया जिससे गोली जांघ में जा लगी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: ब्राउन शुगर के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर
Advertisement
<


