
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स जमशेदपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मना. इस समारोह में टाटा मोटर्स लिमिटेड के अलावा टीटीएल, टीएमएलबीएसएल, टीएएसएल के 700 महिला कर्मचारियों के साथ टाटा मोटर्स के सहायता प्राप्त स्कूल के शिक्षक शामिल हुए.
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सैली ढोले, उप आयकर आयुक्त (जांच)थी. रवींद्र कुलकर्णी, प्रमुख – जमशेदपुर प्लांट, मानस मिश्रा, सीनियर जीएम – प्रोडक्ट लाइन डेवलपमेंट – एम एंड एचसीवी, प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, मानसी क्लब के सदस्य और महिला कर्मचारी इस अवसर पर शामिल हुए.
मानसी क्लब की अध्यक्ष रश्मि कुलकर्णी सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थी. दिन में रंगोली, टैलेंट हंट, गायन और नृत्य जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया.
Advertisement
<

