
# रायपुर महाधिवेशन के बाद जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के हौसले बुलंद, मार्टी मजबूती के लिए होंगे कार्य
# सूर्य धाम की रामकथा से भाजपाइयों को मिली नई ताकत, जोरशोर से चलेगा बूथ सशक्तीकरण अभियान
उदित वाणी जमशेदपुर : बुधवार को मार्च का महीना शुरू होने के साथ ही शहर समेत पुूरे जिले सियासी पारा चढऩे लगा है. कांग्रेस व भाजपा की ओर से खुद को मजबूती के लिए कार्य करने की योजना बन गई है. एक जोर जहां कांग्रेसी अपने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के आक्रामक नेतृत्व में पार्टी को रायपुर महाधिवेशन से मिले टानिक से ताकत देने में जुट गए हैं तो भाजपा भी सिदगोड़ा राममंदिर में भव्य तरीके व बड़े पैमाने पर हुए रामकथा के आयोजन से नई शक्ति की अनुभूति कर रहे हैं. बुधवार को भाजपा ने बूथ तक सशक्तीकरण का जो प्लान तैयार किया, उससें यह ऊर्जा साफ नजद आ रही. यानी अब कांग्रेस व भाजपा की शहर की सक्रियता से आम जनता भी हलचल महसूस करेगी.
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कई लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गोलमुरी मस्जिद के पास हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित आम सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने राज कुमार अग्रवाल समेत करीब दर्जन भर नौजवानों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी. जिलाध्यक्ष ने सभी नये सदस्यों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करें क्योंकि जनता भाजपा द्वारा महंगाई, बेपोजदारी समेत अन्य मुद्दों से आजिज आ चुकी है और जनता के सामने भाजपा की जगह कांग्रेस विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है.
सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में राज कुमार अग्रवाल, मो मासूम अहमद, गाली हसन खान, सचिन कुमार, सादाब आलम, खुर्शीद आलम, सदाम हुसैन, मो साहवाज आलम, दिवान परवेज खान मुख्य रूप से शामिल रहे. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह, जिला अध्यक्ष ओबीसी विभाग दिवेश राज, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के संगठन कार्य प्रभारी हरिहर प्रसाद, देवाशीष घोष उपाध्यक्ष टेल्को प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित हुए, आनेवाले दिनों में कांग्रेस और भी कई ऐसे कार्यक्रम कर खुद को मजबूत करने का काम करेगी.
बूथों को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा, कार्यशाला में सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण
भाजपा 2024 के चुनानों की तैयारी में जुट गई है. पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है जिसे लेकर पूरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ किया है. इसी क्रम में बुधवार को महानगरभाजपा के तत्वावधान में व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चारों विधानसभा सीटों के 28 मंडलों के अध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोलियों ने भाग लिया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित कार्यशाला में अमित नाथ चरण प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल महामंत्री राकेश कुमार ने किया.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए अमित नाथ चरण ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारीकियों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को बूथ सशक्तिकरण के समस्त कार्य को शीघ्र सम्पन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख के गठन का कार्य शीघ्र संपादित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों में काम कैसे करना है, किन बातों का ध्यान रखना है, कैसे प्रवास करना है, इन विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया. इसमें गुंजन यादव ने कहा कि हमें महानगर अन्तर्गत सभी बूथ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना है। कार्यशाला के दौरान संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, दीपक झा, समेत मंडल की गठित चार सदस्यीय टोली के सदस्यगण उपस्थित थे.

