उदित वाणी जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के हॉस्टल में शनिवार को छठी कक्षा के छात्र दुबलिया कोड़ा (13) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी प्रबंधन ने दुबलिया के परिजनों को दे दी है. सूचना पाकर परिजन जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. दुबलिया के परिजन पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के आराहासा गांव के रहने वाले है. पिता लाल सिंह कोड़ा खेती बाड़ी कर जीवन यापन करते है.पंखे में धोती के सहारे लगाई फांसी
फोन पर लाल सिंह कोड़ा ने बताया कि बेटा बीते दो साल से स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था. इधर, स्कूल प्रबंधन ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय सभी बच्चे भोजन करने के लिए गए हुए थे. वापस आने पर उन्हें रूम बंद मिला. दरवाजा तोड़ने पर भीतर छात्र दुबलिया कोड़ा पंखे में धोती के सहारे लटका हुआ था. आनन-फानन में उसे निचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के छात्रावास में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Advertisement
<


