
उदितवाणी,जमशेदपुर: अरका जैन विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग के छात्रों ने पुरानी और अनुपयोगी चीजों से बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के सिद्धांत पर पुन: कृति कार्यक्रम का आयोजन किया.
इससे डिजाइन बोर्ड तैयार किया गया और रिसाइकिलिंग को डिजाइन के माध्यम से बढ़ावा देने की कोशिश की गई. विभाग के सहायक प्राध्यापक अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने लैब में मौजूद अनुपयोगी वस्तुओं से कठपुतली खेल का दृश्य और राजस्थान की संस्कृति का डिजाइन बोर्ड पर दर्शाया.
इसे जूरी सदस्य डॉ. सोनिया रियात, डॉ. मनोज पाठक और प्रो. सर्बोजित गोस्वामी द्वारा सराहा गया और उचित मार्गदर्शन भी दिया गया. पहले और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कई तरह की चीजों से जीवंत डिजाइन प्रस्तुत कर रचनाशीलता की नई परिधि बनाई, जिसे विभाग द्वारा प्रोत्साहित कर बड़े पैमाने पर व्यावसायिक रूप दिया जाएगा.

