
उदित वाणी, जमशेदपुर: केरला पब्लिक स्कूल कदमा के 2022-23 बैच के विद्यार्थियों ने सोमवार को स्कूल के अंतिम दिन को आभार दिवस (ग्रेटिट्यूड डे) के रूप में मनाया.
12वीं कक्षा के छात्रों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूली दिनों को याद किया.
विद्यार्थियों की ओर से स्कूल के अध्यक्ष अक्षय सारस्वत, दिशा महतो और स्कूल के छात्र लीडर हर्ष मुखी ने नि:शुल्क हिंदी मीडियम प्रोजेक्ट स्कूल के छात्रों के लिए 10,000 रुपये की राशि दान की.
केरला पब्लिक स्कूल कदमा के हिंदी मीडियम प्रोजेक्ट स्कूल की प्रमुख अनीता रजक ने नकद राशि ग्रहण की. कार्यक्रम में शरत चंद्रन (निदेशक केपीएस स्कूल), लक्ष्मी शरत, प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी, अलामेलु रविशंकर और प्लस टू समन्वयक टी वीना ने भाग लिया.

