
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर केनल क्लब की ओर से लोयोला स्कूल ग्राउंड में चल रहे डॉग शो के दूसरे दिन लेब्राडोर और बीगल स्पेशलिटी शो के साथ 71 वीं ऑल ब्रीड चैंपियनशिप आयोजित की गई.
इस चैंपियनशिप में 43 नस्लों के 400 से ज्यादा श्वानों ने भाग लिया. 12 नस्लों के श्वान पहली बार चैंपियनशिप का हिस्सा बनें. 72 वीं और 73 वीं चैंपियनशिप रविवार को होगी. शो को लेकर शहरवासियों का रोमांच दूसरे दिन भी दिखा. बच्चों के साथ फैमिली शो में श्वानों के करतब को देखने पहुंची थी.
पहली बार हुए लेब्राडोर और बीगल शो को लेकर भी शहरवासियों में काफी उत्सुकता देखी गई. कई अपने श्वानों के साथ इस शो में भाग लेने के लिए पहुंचे थे.
उल्लेखनीय है कि इस शो का उदघाटन शुक्रवार को टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन ने किया था. पहले दिन आज्ञाकारिता परीक्षण (ओबेडिएंट टेस्ट) हुआ. इस कार्यक्रम में देश भर से 80 से अधिक कुत्तों ने भाग लिया. इन श्वानों की वफादारी और अज्ञाकारिता देखने लायक थी.
8 जनवरी के इवेन्ट्स
# सुबह 8 से 9 बजे-ब्रेन्चिंग प्रदर्शनी
# सुबह 9 बजे से 5 बजे तक-72 वीं और 73 वीं ऑल ब्रीड चैंपियनशिप का आयोजन
# शाम 6 बजे-पुरस्कार वितरण समारोह


