
उदित वाणी, जमशेदपुर: पठन-पाठन से सरोकार रखने वाले शहर के प्रशासनिक अधिकारी एचएन राम की अधूरी ख्वाहिश को पत्नी दया राय ने पूरा किया है. राम ने कोरोना के दौरान अपनी पुस्तक पलासी-द गेट वे ऑफ इंडिया को लिखा था, लेकिन अभी प्रकाशन के लिए भेजा जाने वाला ही था कि उनका फरवरी 2021 में निधन हो गया. निधन के बाद पत्नी ने पति की किताब को प्रकाशित कराई है.
प्रकाशन संस्थान द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक जमशेदपुर बुक फेयर के स्टॉल नंबर 28 पर उपलब्ध है.
एचएन राम का यह छठी पुस्तक है. इसके पहले उनकी पांच पुस्तकें-दुर्योधन अभी मरा नहीं, कितने हिटलर, भीष्म पितामह हाजिर हो, औरतनामा और विषयांतर पहले प्रकाशित हो चुकी हैं. उल्लेखनीय है कि राम प्रशासनिक अधिकारी के साथ लेखक , विचारक और परोपकारी व्यक्ति थे. वरदान ज्योति संस्था के माध्यम से सैकड़ों गरीबों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता करते थे.


