
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना छेत्र के मेन रोड पर अंडर ब्रिज के समीप शनिवार से दोपहर को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में हरहरगुट्टू का रहने वाला हरभजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि किस वाहन ने हरभजन को टक्कर मारी. बता दें कि हरभजन पैदल ही जा रहा था. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे की सूचना हरभजन के परिजनों को दे दी गई है.
Advertisement
<

