
उदित वाणी, जमशेदपुरः स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम का आज समापन हो गया. विगत नौ दिनों से चल रहे इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का एक दूसरे से परिचय कराया गया.
इस दौरान नगर भ्रमण, चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता आदि जैसे कार्यक्रम हुए। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से मोटिवेशनल स्पीकरों को भी आमंत्रित किया गया था. इनमें एमजीएम कॉलेज के प्रोफेसर मदीन खान एवं इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष प्रभु नामप्रेम दास प्रमुख थे.
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा. निदेशक डॉ आर एन गुप्ता ने सभी छात्र छात्राओं को अच्छा कैरियर बनाने के लिए शुभकामनाएं दी.
प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी ने बच्चों से अनुशासित रह कर पढ़ाई करने को कहा. इस कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं के बीच पारितोषिक वितरित किया गया.
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी खुशी (सीएसई) द्वितीय राखी महतो (ईसीई) एवं तृतीय अर्पणा शर्मा (सीएसई) रहीं. वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम नेहा कुमारी (ईसीई), द्वितीय आस्था ठाकुर (सीएसई) एवं तृतीय स्थान पर जाबा रानी महतो (ईसीई) से रही. धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधीर झा ने किया.

