
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड क्षेत्र के जुडी स्टेडियम में आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई।इधर समारोह के मुख्य अतिथि सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का अनुसूचित जनजाति प्रदेश सदस्य उपेंद्र सिंह सरदार, पूर्व मुखिया होपना महाली ने गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
इधर इस मौके पर आयोजित समारोह में पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास ने झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला व कहा कि जिस तरह भगवान बिरसा मुंडा ने जल ,जंगल व जमीन को अंग्रेजों से लड़कर बचाने का काम किया व अपनी जान की कुर्बानी दे दी उसी जल जंगल जमीन को हेमंत सरकार माफियाओं के हवाले कर बर्बाद करने में जुटी है।
इतना ही नही उसी के संरक्षण में बालू समेत अन्य खनिज संपदा की अवैध कारोबार बेरोकटोक जारी है । 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सरकार जनता को छलने का काम किया। प्रत्येक पांच लाख लोगों को नौकरी, बेरोजगारी भत्ता का वादा झूठा साबित होकर रह गया।उन्होंने अपनी उपलब्धि कब बताते हुए कहा कि रघुवर की सरकार में किसानो के हित में चालू की गई प्रति एकड़ ₹5000 मिलने वाली राशि आज बंद पड़ी हुई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया ताकि झारखंड के आदिवासियों व मूल वासियों समेत झारखंड के नागरिकों का विकास हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से खेलाराम बेसरा,होपना महली,संतोष भंज, भोबोतोष दास,सनत कुमार,समेत तमाम जिला के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल के सदस्यों ने अहम योगदान दिया।

