
उदित वाणी, पटमदा : कमलपुर थाना कांड संख्या 17/22 के फरार अभियुक्त कमलपुर गांव निवासी गणेश चंद्र कर्मकार के घर में सोमवार को कमलपुर थाना प्रभारी ने कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस चिपकाया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गणेश से फरार हो गए है और उसके परिजन जमशेदपुर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में बिजली विभाग की ओर से 25 जुलाई को गोपालपुर, काटिन बाजार व कमलपुर गांव के कुल 7 लोगों के नाम पर कमलपुर थाना में मामला दर्ज कराया था।
जिसमें 6 लोगों ने कोर्ट से बेल ले लिया है और कमलपुर के गणेश चंद्र कर्मकार अभी फरार चल रहे है। थाना से जारी नोटिश को उसके घर में चिपका दिया गया है।
Advertisement
<

