
उदित वाणी, रांची : झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक यहां गुरुवार 10 नवम्बर को अपराह्न 2 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी.
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह जानकारी दी. बताते चलें कि 11 नवम्बर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है. इसमें 1932 के खतियान समेत अन्य पिछड़े वर्ग को आरक्षण के मामले में विचार होने की संभावना है.
समझा जाता है कि राज्य कैबिनेट में विधानसभा में लाए जाने वाले प्रस्ताव के बारे में भी विचार कर निर्णय लिया जा सकता है.
Advertisement
<

