
उदित वाणी, जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी का नया वार्ड बनकर तैयार हो गया है, शुक्रवार को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल जुस्को के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे और वहां इस नए इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया.
एडीएम ने कहा कि छठ के बाद नया इमरजेंसी वार्ड चालू हो जाएगा. इसके लिए समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इस वार्ड में 20 बेड लगेंगे, जिससे इमरजेंसी में मरीजों को सहूलियत होगी. जमीन पर बिस्तर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
फोटो : एमडीएम एमजीएम में निरीक्षण के दौरान
Advertisement
<
