
उदित वाणी, जमशेदपुर : बेल्डीह गोल्फ कोर्स नए रंग में गोल्फ़रों के लिए तैयार है। शनिवार को इसका उद्घाटन किया गया। इसे तैयार करने में लगभग सात महीने का समय लगा। इसमें किए गए नए परिवर्तन गोल्फरों के लिए प्रतियोगिता को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना देंगे।
पुनर्निर्मित गोल्फ कोर्स में एक नई कैडी हट और पुनर्निर्मित ड्राइविंग रेंज बनाया गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा समेत टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन द्वारा किया गया। गोल्फ़ कोर्स के ग्यारह ग्रीन को नया ले आउट दिया गया है। इसके साथ ही नौ होल को भी चुनौतिपूर्ण बनाया गया है।

Advertisement
<

