
घाटशिला : घाटशिला अनुंमडल अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन द्वारा देर शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इस दौरान एमवी एक्ट का उल्लंघन, परमिट, टैक्स व फिटनेस फेल तथा ओवर लोड पाये जाने पर 10 वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि यह विभागीय रुटीन वर्क है।

वाहन मालिक निर्धारित तय मानकों का अनुपालन करें जिससे उन्हें परिचालन में कोई परेशानी नहीं होगी ।
Advertisement
<

