उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर येसु समाज धर्मप्रांत की स्थापना के प्लैटिनम जूबिली वर्ष पर आयोजित इंटर जोनल प्रतियोगिता में लोयोला स्कूल टेल्को के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
यह प्रतियोगिता चार जोन में जेसुइट्स फादर्स के द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई थी. इसमें जमशेदपुर जोन समेत चाईबासा, धनबाद और ओडिशा जोन के जेसुइट्स स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
चाईबासा में इसका फाइनल हुआ. फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अथिथि के रूप में उपस्थित फादर कुरूविल्ला ने किया. इस प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों को फुटबॉल, क्विज़, डान्स, ड्रॉइंग, बैंड आदि में अपनी प्रतिभा दिखानी थी और ओवरऑल प्रदर्शन में अव्वल आना था.
प्रतियोगिता के तहत डांस प्रतियोगिता का फाइनल जेवियर स्कूल लुपुंगगुटू में आयोजित किया गया. इसमें लोयोला स्कूल रोउरकेला, जेवियर स्कूल लपुंगूटू, संत जॉन हाई स्कूल टेपसई, डि-नोबिलि स्कूल गोमो और लोयोला स्कूल टेल्को ने भाग लिया. इन चार टीम में लोयोला स्कूल टेल्को ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया.
चार जोन में लोयोला स्कूल टेल्को की टीम दूसरे स्थान पर रही. लोयोला स्कूल टेल्को की शिक्षिका अमानदीप कौर, सौरव देवगम और श्वेता शर्मा ने बच्चों को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत की और उन्हें प्रशिक्षण दिया. प्रतियोगता में स्कूल के प्राचार्य चरणजीत ओहसन, उनकी सहायक ज़ीनत मारिया सुंडी और स्कूल के प्रशासक फादर जेरी ने बच्चों को सफलता पर बधाई दी.
Advertisement
<


