उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु प्रशासक रवि प्रकाश के द्वारा आज सभी सफाई ठेकेदार, स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारी तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी क्यूब बायो के साथ एक बैठक आहूत की गई। बैठक में कार्यप्रणाली में सुधार हेतु प्रशासक के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इस हेतु ननि क्षेत्र को 7 जोन एवं रोड के लिए 8 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है. व्यवसायिक जगहों पर नाइट स्वीपिंग का भी निर्णय लिया गया. वहीं, सफाई मित्रों का बायोमैट्रिक अटेंडेंस लेने का भी निर्देश दिया गया। बड़े नालों की शीघ्र सफाई कराने का निदेश बैठक में प्रशासक ने ननि क्षेत्र के सभी बड़े नालों का जल्द से जल्द साफ करने का निर्देश दिया. साथ हीं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और एंटी करवा का छिड़काव करने तथा नियमित रूप से फॉगिंग कराने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य शाखा के प्रभारी देवाशीष प्रधान, जोनल सुपरवाइजर शशि शेखर, रविंदर राम, सत्यम भारद्वाज सहित सभी सफाई एजेंसी के प्रतिनिधि, क्यूब बायो के प्रतिनिधि, पीएमयू अभिलाषा दास आदि उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: ननि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु प्रशासक ने की बैठक कार्यप्रणाली में सुधार करने का निदेश
Advertisement
<


