
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा प्रखण्ड पोटका 1 एवं 2 मे अवस्थित विद्यालयों का औचक निरिक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया की मध्य विद्यालय गीतिलाता पोटका मे उपस्थित शिक्षकों ने ससमय कक्षा प्रारम्भ नहीं किया गया था.
शिक्षकों को ससमय कक्षा प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुतलूपुग, पोटका 2 में विद्यालय परिसर में स्थित शौचालय का साफ सफाई पर ध्यान देने का निदेश दिया गया एवं मेन्यू के अनुसार एमडीएम संचालन करने का निदेश दिया गया.
निरक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विधलाया डेगाम के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिना पूर्व सूचना के विधालय से अनुपस्थित पाये गए जिसको लेकर अगले आदेश तक उनका वेतन अवरुद्ध किया गया.
सभी विद्यालय को निदेश दिया गया है कि कि छात्र/छात्राओं की दैनिक उपस्थिति की सख्या बढायें तथा नियमित ससमय कक्षा शुरू करें .

