
टाटा पिगमेंट में बोनस, 104 कर्मचारियों में बंटेगी 43 लाख की बोनस राशि
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट्स के कर्मचारियों का बोनस समझौता बुधवार को हो गया. इस
बोनस की राशि 43 लाख है, जो कंपनी के 104 कर्मचारियों के बीच बंटेगी.
कर्ममचरियों का अधिकतम बोनस 60114 रुपये और न्यूनतम बोनस 42572 रुपये मिलेगा. यह बोनस समझौता प्रॉफिट, सेफ्टी और उत्पादन पैरामीटर्स पर हुआ है.
बोनस समझौता पर हस्ताक्षर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, मुख्य कारखाना प्रबंधक पवन कुमार प्रताप सिंह, मुख्य लेखा प्रबंधक दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी राशिद जाफ़रे, वेस्ट मैनेजमेंट के प्रमुख पवन मिश्रा, एबी राणा और यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जी सत्यनारायण रॉव, कुलवीर सिंह, महासचिव राकेश कुमार यादव, सह सचिव अनिल प्रसाद, कमलेश कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर राम ने हस्ताक्षर किए.

