
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में अकेले की जिंदगी जी रहे बुजुर्गों की मदद के लिए टाटा स्टील के रिटायर्ड अधिकारी गोविंद माधव ने शहर ने विजडम 60 प्लस क्लब की शुरुआत की है.
इस क्लब की अब विस्तार दिया जा रहा है. इसके लिए किंफलोस एजिस विजडम क्लब खोला गया है, जिसका उद्घाटन शुक्रवार को टाटा स्टील का पूर्व एमडी पद्मभूषण डॉ जेजे ईरानी करेंगे. रमाडा होटल बिष्टुपुर में इसका उद्घाटन होगा. इस अवसर पर डेजी ईरानी, निरूप मोहंती, रूप मोहंती भी उपस्थित रहेंगे.
गौरतलब हो कि क्लब बुजुर्गों को जोड़कर अकेलापन दूर करने, इलाज समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. उन्हें हर रविवार बाहर ले जाया जाता है, ताकि आपस में मिलकर जिंदगी एंज्वाय कर सकें. क्लब से अब तक करीब 50 बुजुर्ग जुड़ चुके हैं. इनमें अधिकतर अपने जीवन में सफल व्यक्ति रहे, जो नौकरी पेशा फिर बिजनेस मैन थे. अब इस क्लब को किनफोल्क्स एजिस केयर-विजडम क्लब” के नाम से जाना जाता है.
इस क्लब के लिए डॉक्टरों, चिकित्सकों, योग गुरुओं के समूह का गठन किया गया है. प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रोफाइल बनाया जाना है. सदस्यों को वर्तमान स्थिति जानने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया जाएगा. घटना विवरण और अपडेट साझा करने के लिए वार्डों का अलग वॉट्सएप समूह बनाया गया है.
जिससे सदस्यों के साथ नियमित रूप से बातचीत की जा सके और फीडबैक और सुझाव लिया जा सके. अच्छी बात यह कि प्रत्येक परिवार की देखभाल के लिए देखभाल प्रबंधक नियुक्त किया जाएगा.
किनफोल्क्स एजिस केयर-विजडम क्लब” के संचालन के लिए निर्धारित संविधान भी तय है. इसमें शासी निकाय 24 सदस्यों की तय है जिसकी अवधि 1 वर्ष, अधिकतम अवधि 3 वर्ष होगी.
पदाधिकारी स्थायी होंगे और क्षेत्रवार संयोजक बनाए जायेंगे. इसकी समितियां और उप समितियां होंगी. वार्षिक कैलेंडर में कार्यक्रम तय होंगे. प्रायोजित गेट टुगेदर साल में दो बार डिनर/मनोरंजन के साथ मनाया जायेगा.
पाक्षिक कार्यक्रम भी होगा. इसमें ऐसे एजेंडा तैयार किया गया है जिससे क्लब को जीवंत और सशक्त इकाई बनाया जा सके. सभी समूहों, समितियों, कार्यक्षेत्रों को स्वास्थ्य, शांति, सुरक्षा, सुरक्षा और एकजुटता लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
क्लब का डिजिटल निर्देशिका बनाया गया है जिसमें सदियों के नाम, प्रोफ़ाइल, परिवार, यात्रा, इच्छा सूची की विवरण है. बेहतर समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप/उपसमूह बनाए गए हैं. एक बेहतर एकजुट क्लब बनाने के लिए विभिन्न रुचि समूहों के लिए विजडम क्लब द्वारा नियमित टॉक शो- “जिंदगी पहले-आज-कल” भी आयोजित किया जाता है.

