
उदित वाणी, जमशेदपुर: पंजाब के प्रसिद्ध गायक स्व. सिद्ध मुसेवाला का जन्मदिन आज बिस्टुपुर स्थित ब्राउन बंच में केक काट कर मनाया गया. ब्राउन बंच के रणदीप सिंह ने बताया कि विगत दिनों सिधु मुसेवाला की हत्या कर दी गयी थी. उन्होंने काफी कम समय मे अपनी गायकी द्वारा सिर्फ पंजाब ही नही विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. विगत दिनों हुई उनकी हत्या से उनके समर्थकों में काफी रोष और दु:ख है.
आज 11 जून को उनके जन्मदिन पर मुसेवाला की संगीत के शब्दों की टी शर्ट पहन कर, छोटे समर्थकों ने केक काटा एवं मुसेवाला अमर रहे के नारे लगाए. ब्राउन बंच के सभी प्रतिष्ठानों में आज सभी कर्मचारियों ने मुसेवाला की टी शर्ट पहन कर काम किया.
इस मौके पर रणदीप सिंह, दविंदर सिंह राजा, कुलविंदर सिंह गिन्नी, सिख भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, मानगो गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, हरदीप सिंह, नवदीप सिंह, आर्टिस्ट विवेक चचरा, हर्ष, रवलीन, कीरत समेत ब्राउन बंच की टीम उपस्थित रही.

