
उदित वाणी, जमशेदपुर: एफआईबीए अंडर 18 महिला एशिया का आयोजन बीएफआई द्वारा आगामी 5 सितंबर से 11 सितंबर तक बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है.
इस प्रतियोगिता में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बीबा वर्कशॉप क्लिनिक 3 से 4 सितंबर को आयोजित होगी, जिसमें देश के सभी राज्यों से बीएफआई क्वालिफाइड ऑफिशियल को बुलाया गया है.
इसमें झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन झारखंड की ओर से बीएफआई रेफरी रामकुमार उपाध्याय सह एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष को नॉमिनेटेड ऑफिशियल के रूप में भाग लेने हेतु अधिकृत किया गया है.
श्री उपाध्याय जमशेदपुर जिला पुलिस बर्मामाइंस थाना में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. इसकी जानकारी झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह द्वारा दी गई है.
झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, संयुक्त सचिव सुबोध कुमार एवं टेक्निकल चेयरमैन योगेश पांडे ने राम कुमार उपाध्याय को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.

