उदित वाणी, जमशेदपुर : व्हाइट व्हेल वेंचर्स के को-फाउंडर शपथ पारिख भारत के उभरते सेकेंडरी इन्वेस्टमेंट लैंडस्केप में तेजी से प्रमुख नाम बनते जा रहे हैं. जमशेदपुर से जुड़े पारिख ने प्राइवेट मार्केट में निवेशकों को लिक्विडिटी उपलब्ध कराने पर फोकस करते हुए 250 करोड़ का सेकेंडरी फंड लांच किया है.
यह फंड नए कैपिटल को डिप्लॉय करने के बजाय मौजूदा निवेशकों से स्टेक्स खरीदने पर विशेष ध्यान देगा. इस फंड की रणनीति और व्हाइट व्हेल वेंचर्स के हालिया डील्स के बारे में शपथ पारिख ने बताया. उन्होंने व्हाइट व्हेल द्वारा ब्लू टोकाई कॉफी रोस्टर्स और एटॉमबर्ग टेक्नोलॉजीज में किए गए सेकेंडरी निवेशों का जिक्र किया.
ये दोनों डील्स शपथ पारिख की रणनीति को दर्शाते हैं, जिसमें हाई-क्वालिटी ग्रोथ-स्टेज कंपनियों को सपोर्ट करते हुए मौजूदा शेयरधारकों को लिक्विडिटी मुहैया कराई जाती है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में प्राइवेट इक्विटी और स्टार्टअप इकोसिस्टम के परिपक्व होने के साथ सेकेंडरी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और व्हाइट व्हेल वेंचर्स इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.
शपथ पारिख का मानना है कि सेकेंडरी ट्रांजेक्शन्स न केवल मौजूदा निवेशकों को एग्जिट का विकल्प देते हैं बल्कि नए निवेशकों को भी मजबूत कंपनियों में हिस्सेदारी हासिल करने का मौका प्रदान करते हैं. व्हाइट व्हेल वेंचर्स का यह फंड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उल्लेखनीय है कि भारत में सेकेंडरी इन्वेस्टमेंट्स की मांग बढ़ रही है और शपथ पारिख जैसे युवा उद्यमी इस क्षेत्र को नई दिशा दे रहे हैं. व्हाइट व्हेल वेंचर्स के इन कदमों पर निवेशक समुदाय की नजर बनी हुई है.


