
उदित वाणी , रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर के माध्यम से देख सकते हैं। इस वर्ष के नतीजों में एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा है।
CGBSE 10th Result: 10वीं में 77.15% छात्र सफल
इस साल छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 77.15% रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां 81% छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 72% दर्ज किया गया।
10वीं के टॉपर्स: हाईस्कूल परीक्षा में इस बार तीन विद्यार्थियों ने 99% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है:
संध्या नायक (अर्जुंदा)
परीरानी प्रधान (बलोदा)
अशुल शर्मा (मुंगेली)
CGBSE 12th Result: 12वीं में 83.04% रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 83.04% विद्यार्थी सफल रहे। यहाँ भी बेटियों ने बाजी मारी; लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.4% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 78.8% रहा।
12वीं के टॉपर:
बलौदाबाजार जिले के जिज्ञासु वर्मा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर टॉप किया है।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट:
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इन चरणों का पालन करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
‘सबमिट’ बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
बता दें कि इस वर्ष प्रदेश भर से लगभग 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

