
उदित वाणी, आदित्यपुर : भाजपा के जिला मंत्री सतीश शर्मा ने आदित्यपुर_02 स्थित जागृति मैदान के स्वरूप के साथ किसी प्रकार का कोई छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की है. साथ हीं पूर्व-निर्धारित हथियाडीह की जमीन पर हीं नगर निगम के कार्यालय भवन का निर्माण कराने की बात भी कही है.
शर्मा ने कहा कि जागृति मैदान सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि आदित्यपुर के बच्चो के सपनों की उड़ान भी है. उन्होंने सार्वजनिक स्थलों और खेल के मैदानों को ‘नो-कंस्ट्रक्शन जोन’ घोषित कर संरक्षित करने, मैदान में नशा करने वालों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई कराने तथा नगर निगम द्वारा प्रत्येक दिन मैदान की साफ सफाई कराने की मांग भी की.
Advertisement
<

