
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में आदिम जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों के एनटाइटलमेंट सर्वेक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह सर्वेक्षण 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 11 मई 2026 तक विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। वहीं, धालभूमगढ़ प्रखंड में यह कार्य अलग से प्रखंड स्तर पर कराया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के 11 प्रखंडों में हजारों पीवीटीजी परिवारों की पहचान कर उनका सर्वे किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन परिवारों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ना और उन्हें आवश्यक लाभ उपलब्ध कराना है।
जिला प्रशासन ने सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपी है। प्रखंड स्तर पर बीडीओ, नोडल पदाधिकारी एवं कल्याण पदाधिकारी निगरानी करेंगे, जबकि पंचायत स्तर पर स्थानीय कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
प्रखंडवार सर्वेक्षण कार्यक्रम व लाभुक संख्या:
चाकुलिया – 1264 परिवार (27 अप्रैल)
गुड़ाबांदा – 587 परिवार (29 अप्रैल)
घाटशिला – 579 परिवार (2 मई)
डुमरिया – 792 परिवार (4 मई)
बहरागोड़ा – 378 परिवार (6 मई)
गोलमुरी-सह-जुगसलाई – 190 परिवार (6 मई)
बोड़ाम – 363 परिवार (8 मई)
पोटका – 301 परिवार (8 मई)
मुसाबनी – 451 परिवार (9 मई)
पटमदा – 501 परिवार (11 मई)
धालभूमगढ़ – 9 परिवार (प्रखंड स्तर पर अलग से सर्वे)

