
उदित वाणी, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को रांची स्थित आईएएस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की सुपुत्री ऋचा के विवाह समारोह में शिरकत की.
राजधानी के दीनदयाल नगर, बूटी रोड स्थित आईएएस क्लब में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की. साथ ही, उन्होंने वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और इस खुशी के मौके पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की.
समारोह में कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का माहौल भव्य और सौहार्दपूर्ण बना रहा.

