
उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए प्रथम बैच के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है, जिसने पूरे विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं में हर्ष का संचार कर दिया है।
मेहनत और मार्गदर्शन से मिली ऐतिहासिक सफलता: प्राचार्य मंजू सिन्हा
विद्यालय की प्राचार्य मंजू सिन्हा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने पहले बैच के ऐतिहासिक प्रदर्शन को स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
अभिभावकों के साथ सम्मानित हुए टॉपर विद्यार्थी
समारोह के दौरान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि इस गौरवशाली क्षण में छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आगामी परीक्षाओं के लिए मिला विशेष मार्गदर्शन
सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को आगामी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक सुझाव और करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल एक सम्मान था, बल्कि आगे बढ़ने के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी साबित हुआ।

