
उदित वाणी, जमशेदपुरः टाटा स्टील के एलडी टू जेडीसी की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 79 कर्मचारियों ने रक्तदान किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.अखिल सुगंधि थे.
उन्होंने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि इससे बड़ा महादान कोई नहीं है. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, जेडीसी चेयरमैन आरके झा और चीफ हितेश साह मौजूद थे.
Advertisement
<

