उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): आरआईटी मोड़ (भाटिया बस्ती) से लेकर खरकई पुल से पहले एम पी टावर तक आदित्यपुर_कांड्रा मुख्य मार्ग और मुख्य मार्ग के ब्रांच रोड पर अवैध तरीके से वाहनों की पार्किंग की जा रही है. मुख्य मार्ग और मुख्य मार्ग के ब्रांच रोड पर वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से जहां अक्सर सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. वहीं, इसकी वजह से मुख्य मार्ग और मुख्य मार्ग के ब्रांच रोड पर आवागमन करने वाले आम लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है.
परन्तु सब कुछ जानने के बावजूद स्थानीय पुलिस_प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. उल्लेखनीय है कि एम पी टावर, रिलायंस फ्रेश, पान दुकान चौक, आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, फुटबॉल मैदान, इमली चौक, आशियाना मोड़, आरआईटी मोड़ के पास खुले मॉल और बड़ी_बड़ी दुकानों की अपनी पार्किंग न होने की वजह से मुख्य मार्ग पर बड़े_बड़े और छोटे_छोटे वाहन घंटों खड़े रहते हैं, जिसके कारण मुख्य मार्ग और मुख्य मार्ग के ब्रांच रोड पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. इस संबंध में नगर निगम के वॉर्ड संख्या_17 की पार्षद नीतू शर्मा ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में आरआईटी मोड़ (भाटिया बस्ती) से लेकर खरकई पुल तक मुख्य मार्ग और मुख्य मार्ग के सर्विस लेन पर हुए वाहनों की वजह से व्याप्त अतिक्रमण की समस्या का त्वरित निदान कराने की मांग की है.


