
उदित वाणी, जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, जमशेदपुर और सराईकेला खरसावाँ के संयुक्त तत्वावधान में जुड़ी-शीतल पर्व के अवसर पर मंगलवार को भव्य मैथिली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा.
यह कार्यक्रम मैथिली समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.
जुड़-शीतल पर्व मिथिला संस्कृति का प्रमुख लोक पर्व है. इस अवसर पर मैथिली परिषद द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.
कार्यक्रम मंगलवार, 14 अप्रैल शाम 5 बजे से विद्यापति परिसर, अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, गोलमुरी, जमशेदपुर में होगा.
आयोजन को सफल बनाने के लिए परिषद के अध्यक्ष हजारीलाल झा, महासचिव राजीव रंजन, अध्यक्ष अशोक झा और महासचिव विपिन कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं.
जुड़ शीतल (15 अप्रैल 2026) और सतुआनी (14 अप्रैल 2026) मिथिलांचल का एक प्रमुख लोक पर्व है, जो मैथिली नव वर्ष और प्रकृति-प्रेम का प्रतीक है. यह त्योहार भीषण गर्मी में शीतलता की कामना के लिए जल संरक्षण, पानी के छिड़काव, बासी भोजन (बड़ी-भात) के सेवन और पेड़ों की पूजा के साथ मनाया जाता है.
लोग बासी जल से स्नान करते हैं और मां शीतला की पूजा करते हैं. इस दिन लोकगीत, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक आयोजन वातावरण को उत्सवमय बना देते हैं.

