
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के कलिकापुर ग्राम निवासी, झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता हितेश भकत की माताजी भारती भकत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र, परिवारजनों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार दिवंगत के आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान हो। मौके पर झामुमो नेता सुनील महतो, पूर्व जिला पार्षद चंद्रावती महतो एवं अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement
<

