
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां महज 14 वर्ष की एक किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, किसी घरेलू बात को लेकर परिजनों ने किशोरी को फटकार लगाई थी। यह मामूली सी बात उसके कोमल मन पर इतनी गहरी चोट कर गई कि उसने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
Advertisement
<
