उदित वाणी, झारखंड: आज झारखंड आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल एवम शेख बदरुद्दीन के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिला। प्रतिनिधिमंडल द्वारा आंदोलनकारियों को प्रखंड कार्यालयों में दिए जा रहे सम्मान सह प्रशस्ति पत्रों पर आपत्ति जताई और उसे जिला उपायुक्त द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर दिया जाए इसका आग्रह किया.
जिस पर उपायुक्त ने भी अपनी सहमति जताई और जल्द इस संबंध में सकारात्मक पहल करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में सरोज महापात्र,फैयाज खान, अभय पाण्डेय,हरदेव सिंह, इंदरपाल सिंह भाटिया, डी राकेश राव, झरना पाल,नीता सरकार,सुखलाल टुडू,आर श्रीनिवास राव, उमेश गिरी,अवतार सिंह,हरभजन सिंह,समेत काफी संख्या में आंदोलनकारी एवम झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.


