
उदित वाणी, जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक चोरी की बाइक के साथ 22 वर्षीय युवक सोनू कालिन्दी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दिया। जब उसे रोका गया और वाहन के कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब देने में विफल रहा, जिसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में बाइक चोरी की होने की आशंका जताई गई है, जिसकी पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोनू कालिन्दी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Advertisement
<

