
उदित वाणी, जमशेदपुर : नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वागत में इस वर्ष टाटा स्टील का केक कटिंग समारोह अंगुल में होगा. उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष वित्तीय वर्ष के पहले दिन केक कटिंग समारोह जमशेदपुर प्लांट में आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन अब केक कटिंग समारोह रोटेशन के आधार पर अन्य लोकेशनों पर भी आयोजित किया जाएगा. अंगुल में बुधवार शाम 4.30 बजे केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया है. इस समारोह में कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार सिंह भी शामिल होंगे.
Advertisement
<

