
उदित वाणी,घाटशिला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष से पूरे होने पर पूरे देश में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलन की कड़ी में आगामी 2 अप्रैल, चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती के अवसर पर घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच में हिंदी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी इस कार्यक्रम के संयोजक नारायण महतो ने दी.
उन्होंने बताया कि हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए और व्यक्ति निर्माण तथा समाज के संरक्षण के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले मुसाबनी और बहरागोड़ा में सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है इस सम्मेलन में प्रातः 10:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी,तत्पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और राम कथा पर आधारित छौ नृत्य का भी प्रस्तुति की जानी है,साथ ही साथ कीर्तन मंडलियों के द्वारा हिंदू समाज के एक जूता का प्रयास किया जाएगा.
इस मौके पर घाटशिला और उसके आसपास के क्षेत्र के सभी हिंदू धार्मिक केंद्रों , मठ और अलग-अलग समितियां के प्रमुख उपस्थित रहेंगे.इस मौके पर हेमंत नारायण देव, मंटू सिंह, विजय सिंह, बसंत लाल समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे. आयोजक मंडली ने जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी सनातनियों को इस आमंत्रित किया है.

