उदित वाणी,रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर जमशेदपुर महानगर की आभा महतो और चाईबासा की गीता कोड़ा सहित राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन और मुनेश्वर साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश महामंत्री
वहीं गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्रियों में आदित्यपुर के शैलेन्द्र सिंह के अलावा दिलीप वर्मा, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव और शालिनी बैसखियार को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त दीपक बंका को पुनः कोषाध्यक्ष तथा हेमंत दास को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। सूरज चौरसिया को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष
1. राकेश प्रसाद – रामगढ़
2. नीलकंठ सिंह मुंडा – खूंटी
3. आभा महतो – जमशेदपुर महानगर
4. बालमुकुंद सहाय – गढ़वा
5. भानु प्रताप शाही – गढ़वा
6. डॉ. प्रदीप वर्मा – रांची पूर्वी
7. सुनील सोरेन – दुमका
8. मुनेश्वर साहू – गुमला
9. गीता कोड़ा – चाईबासा
प्रदेश महामंत्री
1. गणेश मिश्रा – धनबाद ग्रामीण
2. अमर कुमार बावरी – बोकारो
3. मनोज सिंह – पलामू
प्रदेश मंत्री
1. दिलीप वर्मा – गिरिडीह महानगर
2. शैलेन्द्र सिंह – सरायकेला-खरसावां
3. सरोज सिंह – धनबाद महानगर
4. सुनीता सिंह – रांची महानगर
5. अमरदीप यादव – हजारीबाग
5. कृष्णा महतो – साहेबगंज
6. अमित सिंह – रांची महानगर
7. मनीष उरांव – लोहरदगा
8. शालिनी (बैसखियार) – गिरिडीह
अन्य पदाधिकारी
1. दीपक वंका – प्रदेश कोषाध्यक्ष – रांची महानगर
2. हेमंत दास – प्रदेश कार्यालय मंत्री – रांची महानगर
3. सूरज गुप्ता (चोरसिया) – प्रदेश सह कार्यालय मंत्री – रांची महानगर


