
उदित वाणी, रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 मार्च से असम दौरे पर होंगे तथा पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ वहां लगातार चनावी कैंपेन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. जबकि पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय एवं राज्य सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पहले से ही असम में डेरा डाले हुए हैं और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
स्थानीय संगठन को सक्रिय करने, बूथ स्तर तक नेटवर्क तैयार करने और उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है. वहीं पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को निर्देश दिया है कि वे 27 मार्च तक असम पहुंचकर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं. पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारक बनाया है.
विदित हो कि झामुमो द्वारा असम विधानसभा चंुनाव को लेकर कुल 21 उम्मीदवार खड़ा किया गया था. जिसमें तीन उम्मीदवारों का नाम स्क्रूटनी के दौरान रद्य हो गया और पार्टी के अब 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बताया गया कि झामुमो द्वारा असम में स्थानीय मुद्दों, आदिवासी अस्मिता और क्षेत्रीय अधिकारों को प्रमुख चुनावी मुद्या बनाने की तैयारी की गई है.
